गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कांग्रेस जनों ने गांधी कुटीर ताड़ीखेत से निकाला मशाल जुलूस

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत-गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक गांधी कुटीर से ताड़ीखेत बाजार तक मशाल जुलूस निकाला। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जून सन् 1929में महात्मा गांधी तीन दिवसीय प्रवास पर गांधी कुटीर ताड़ीखेत में रूके थे। गांधी जी की इसी प्रवास की स्मृति में हर वर्ष गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कांग्रेस कार्यकर्ता मशाल जुलूस निकालते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित

पपना गांव स्थित गांधी कुटीर से आरम्भ हुए मशाल जुलूस के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी जी के भजन व महात्मा गांधी, लालबहादुर शास्त्री सहित स्वाधीनता सेनानियों के नाम पर जयघोष करते चल रहे थे। ताड़ीखेत बाजार पहुंचकर कांग्रेसजनों ने अपने विचार रखे और महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प दोहराया।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में "कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं "विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

इस अवसर पर युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत, नगर पालिका चिलियानौला अध्यक्ष अरूण रावत, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत छात्र संघ अध्यक्ष हर्षित रौतेला, कांग्रेस कार्डिनेटर कुलदीप कुमार,महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, चिलियानौला व्यापार अध्यक्ष कमलेश बोरा, पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, विश्व विजय माहरा, अगस्त लाल साह सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad