रानीखेत में विधायक व पू्र्व मंत्री बंशीधर भगत का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, भगत के नेतृत्व में ‌‌‌नगर पालिका की मांग पर २१मार्च को सीएम से मिलेगा शिष्टमंडल

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: भारतीय जनता पार्टी विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत का यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।इस दौरान बंशीधर भगत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व फलक पर भारत का हर क्षेत्र में सम्मान बढ़ाया है।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कालाढूंगी क्षेत्र के‌ विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व फलक पर हर क्षेत्र में सिरमौर बनने जा‌ रहा है। विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। विश्व भारत की ओर निर्निमेष देख रहा है वहीं अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र के तहत‌ कुछ एजेंसियां भारत की लोकप्रियता से घबराकर दुष्प्रचार कर भारत की छवि को धूमिल करना चाह रही हैं।इसी क्रम में बीबीसी ने गोधरा कांड पर डाक्यूमेंट्री जारी कर एक षड्यंत्र रचा था जबकि बीस वर्ष पहले ही तत्कालीन जांच एजेंसियां इस पर क्लीन चिट दे चुकी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जन हित में एक -एक कर फैसले ले रही है।सख़्त नकल का़नून बनाकर जहां युवाओं के साथ न्याय हुआ है वहीं महिला आरक्षण विधेयक लागू कर महिला शक्ति को सम्मान दिया गया है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने‌ पू्र्व मंत्री भगत को रानीखेत नगर पालिका की मांग से अवगत कराया जिस पर उन्होंने कहा कि यह रानीखेत की जनता की पुरानी मांग है जिसे पूरा करने के‌ लिए मुख्यमंत्री से प्रयास तेज करने का आग्रह किया जाएगा। इस बावत २१मार्च को बंशीधर भगत के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा जिसके लिए समय लिया गया है।
इस अवसर पर मोहन नेगी, गिरीश भगत,संजय पंत, साहिल बेलवाल,दीप भगत, रामेश्वर गोयल, मनीष चौधरी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कैलाश बिष्ट, भावना पालीवाल,शंकर दत्त बुधौडी़ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत
रानीखेत में पू्र्व मंत्री बंशीधर भगत
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad