नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता आर्या ने पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन एवं इंसीनरेटर मशीन उपलब्ध कराई
द्वाराहाट -बालिका शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक पहल के रूप में नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती संगीता आर्या द्वारा पीएम श्री विद्यालय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन एवं इंसीनरेटर मशीन उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सोनिका नेगी द्वारा उनका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बालिकाओं को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया और स्वच्छता को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की गई।इस अवसर पर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी श्री जीवन सिंह रावत, लता अधिकारी, चित्रा पांडे, आलिया सैफी, पूरन फुलारा, दिनेश मठपाल आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS




भारत-UAE संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘माउंटेन गार्जियन 2026’ उत्तराखंड के चौबटिया में जोरों पर
बीरशिवा स्कूल रानीखेत के छात्र कुणाल जोशी ने उत्तीर्ण की N.D.A की प्रवेश परीक्षा,पहले I.O.Q.M की प्रतिष्ठित परीक्षा भी कर चुके उत्तीर्ण