छावनी परिषद से पृथक होने की जिद पहुंची 319वें दिन में, शासन -प्रशासन जन प्रतिनिधियों की अनदेखी बरकरार

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले छावनी परिषद से सिविल एरिया को पृथक कर नगर पालिका में विलय करने की मांग पर यहां गांधी चौक में धरना-प्रदर्शन 319वें दिन बदस्तूर जारी रहा बावजूद इसके शासन -प्रशासन और जनप्रतिनिधियों इस धरना प्रदर्शन की न सुध ली जा रही है और ना ही इस मामले में कोई दिलचस्पी दिखाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय जनता पार्टी पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ ने प्रदेश सह संयोजक विमल भट्ट को बनाया चार जिलों का प्रभारी

धरनारत नागरिकों ने अपनी मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।धरना-प्रदर्शन में चंद्र शेखर गुरूरानी, डॉ चारू पंत,खजान पांडे, गिरीश भगत,दीपक गर्ग,डीसी साह, एल डी पांडे, दीपक साह शामिल रहे।