रानीखेत की लालकुर्ती बस्ती में घरों के आंगन में टहल रहा गुलदार,लोगों में दहशत

ख़बर शेयर करें -

रामेश्वर प्रसाद गोयल

ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही‌ अब गुलदार‌ शहरी बस्तियों में भी दहशत फैलाने‌ लगे हैं। शहर‌ से‌ सटी‌ लालकुर्ती बस्ती में पिछले छह दिन से‌ गुलदार देखा जा रहा‌ है। गत शाम एक बछिया को अपना शिकार बनाने‌ आया गुलदार नाकाम रहने पर‌ आंगन से‌ मुर्गा उठा ले गया । घटना‌ शाम पांच‌ बजे उजली‌ शाम के वक्त हुई जब आस -पास लोग भी मौजूद थे। बस्ती में गुलदार की दहशत व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न

कुमपुर बाजार लालकुर्ती बस्ती में में गुलदार घरों के आंगन में टहल रहे हैं। गत शाम 5 बजे के लगभग एक गुलदार पुलिस चौकी से होता हुआ एक बछिया को शिकार बनाने आया मग़र कामयाब न होने पर एक बडे़

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुर्गे को उठा ले गया। जिस वक्त यह घटना हुई वहां सोनकर एवं मुंसी बाबा के परिवार मौजूद थे। इस घटना के बाद‌ से‌ लालकुर्ती के रहवासियों में भय पसरा है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से‌ बस्ती में गुलदार की धमक देखी गई है, गुलदार घरों के आंगन‌ में ‌‌‌‌‌चहलकदमी कर रहे हैं। प्रशासन को इस बावत‌ कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन प्रशासन लापरवाह बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad