कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र रानीखेत में हुआ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
रानीखेतः रानीखेत में स्थित कुमाऊँ रेजीमेंट केंद्र के खेल प्रांगण सोमनाथ मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें 350 अधिकारी सरदार साहिबान और जवानों ने हिस्सा लिया ।
इस अवसर पर कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में रहने वाले परिवार वह बच्चों ने भी बढ-़चढ़ कर भाग लिया। योग दिवस का प्रारंभ गायत्री मंत्र एवं ओम के उच्चारण से किया गया तत्पश्चात योगा आसन एवं ध्यान का अभ्यास किया गया। सभी जवान व उनके परिवार जनों ने इस अवसर पर चढ़कर हिस्सा लिया। योग दिवस का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।





ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए