विधायक करन माहरा ने रानीखेत में किया किशोरों के टीकाकरण का शुभारम्भ

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: विधायक करन माहरा ने रानीखेय में आज किशोरों के कोरोना टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने टीकाकरण के लिए पहुंचे किशोरों को इस बात के लिए बधाई दी कि उन्हें आज से सुरक्षा कवच मिलने जा रहा है।


गौरतलब है कि पूरे राज्य के साथ अल्मोडा़ जनपद में भी आज से 15 से 18 साल तक के किशोरों का कोविड टीकाकरण शुरू कर दिया गया है।इसके लिए विभिन्न विद्यालयों में कैम्प लगाए गए हैं।रानीखेत में विधायक करन माहरा ने यहां मिशन इंटर कालेज में किशोरों के कोरोना टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। बताया गया कि टीका लगवाने के लिए सभी किशोरों को पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड या स्कूल आई कार्ड दिखाना होगा। स्कूल आईकार्ड के साथ मोबाइल साथ में लाना अनिवार्य होगा। टीकाकरण से पूर्व ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा है। टीका लगवाने के लिए cowin.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। टीकाकरण केंद्र जाकर ऑफलाइन पंजीकरण भी करवाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख हीरा सिंह रावत ,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.के के पांडे ,नागरिक चिकित्सालय प्रबंध समिति सदस्य दीपक पंत ,भाजपा नगर अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जसवाल, जगदीश अग्रवाल,दीप भगत, मुख्य फार्मासिस्ट एन पी आर्या,सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न

इधर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.के के पांडे ने अभिभावकों से अपील की कि अपने 15 से 18 वर्ष आयु के बच्चों का टीकाकरण अवश्य करवाएं। इसके लिए जनपद के विद्यालयों में कोविड टीकाकरण के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad