रानीखेत से सटे ग्राम सभा खनिया में तेंदुए ने दिनदहाड़े युवक पर किया हमला,युवक ने भी किया मुकाबला, चिकित्सालय में भर्ती

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – नगर से सटे ग्राम सभा खनिया में आज तेंदुए ने एक ग्रामीण पर हमलाकर घायल कर दिया। ग्रामीण ने भी गुलदार से मुकाबला किया और बामुश्किल अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन

आज मंगलवार दोपहर करीब 12बजे ग्राम सभा खनिया में तेंदुए ने पम्प ऑपरेटर धीरज कुमार पर हमलाकर दिया।अपने बचाव में धीरज कुमार ने भी तेंदुए से मुकाबला किया और बामुश्किल जान बचाकर भागा।घायल‌ धीरज के पैर में घाव हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में बाल श्रम निषेध तथा वर्षा ऋतु विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

धीरज को ग्राम प्रधान पति राजन कुमार द्वारा यहां जीएसएम राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान
Ad Ad Ad