लोक सभा चुनाव बहिष्कार को लेकर नागरिकों का जन जागरण जारी, कहा,रानीखेतवासी सरकार व जनप्रतिनिधियों के हाथों हमेशा छले गए
रानीखेत– रानीखेत विकास संघर्ष समिति ने छावनी सिविल एरिया को पृथक कर नगर पालिका में विलय करने सहित रानीखेत की अन्य लंबित मांगों का समाधान न होने पर लोकसभा सामान्य निर्वाचन का बहिष्कार करने का ऐलान किया है।इस क्रम में, दूसरे दिन भी समिति ने नगर में चुनाव बहिष्कार को लेकर जन जागरण अभियान चलाया।
सोमवार को रानीखेत विकास संघर्ष समिति के सदस्यों ने नगर में लोकसभा चुनाव बहिष्कार को लेकर जन जागरण किया। समिति के सदस्यों ने नागरिकों से नगर पालिका सहित पर्यटन विकास संबंधी मांगे पूरी न होने का हवाला देते हुए चुनाव बहिष्कार करने की अपील की।
जन जागरण अभियान में गिरीश भगत, हरीश अग्रवाल,किरन लाल साह, चंद्र शेखर गुरूरानी, खजान पांडे, अनिल वर्मा,मुकुल साह, अशोक पाण्डे, दीपक साह,अगस्त लाल साह,दीपक गर्ग आदि शामिल रहे।


ADVERTISEMENTS




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन