रामनगर गर्जिया मंदिर परिसर में दुकानों में लगी विकराल आग ,सामान सहित कच्ची दुकानें हुई खाक (देखें वीडियो)
रामनगर- मां गर्जिया देवी मन्दिर परिसर में आज अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई।लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे।
रामनगर के समीप स्थित मां गर्जिया देवी मन्दिर परिसर में आज पूजा सामग्री और अन्य सामानों की कच्ची दुकानें आज धूं-धूं कर जल उठी। आग इतनी विकराल थी कि क्रमवार दुकानों ने पलक झपकते ही आग पकड़ ली। पूरे मंदिर परिसर में दहशत तारी रही।लोग बदहवाश से इधर-उधर भागने लगे।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
ADVERTISEMENTS




उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत
भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न