अंकिता की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करने की‌ मांग‌ पर‌ लोगों ने हाईवे जाम किया, नारेबाजी प्रदर्शन जारी

ख़बर शेयर करें -

श्रीनगर गढ़वाल :अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज रविवार को भी लोगों ने सड़क पर‌ उतर कर आक्रोश जताया । प्रदर्शनकारियों ने अंकिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग रखकर मोर्चरी के बाहर‌ बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे पहले अंकिता के पिता और भाई ने अंतिम संस्कार करने से मना करते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत लालकुर्ती रामलीला में धनुष यज्ञ व परशुराम-लक्ष्मण संवाद का जीवंत मंचन, विधायक नैनवाल रहे मौजूद

प्रदर्शनकारियों ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। आरोप लगाया कि सरकार ने साक्ष्य मिटाने के लिए रातोंरात ही वनंतरा रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलवा दिया था। अंकिता के भाई अजय भंडारी का आरोप है कि अंकिता को नदी में फेंकने से पहले उसके साथ मारपीट भी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना को मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट आएगा;जानिए क्या-क्या हुए बड़े फैसले

इधर जिलाधिकारी ने कहा है‌ कि अंकिता की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट कोर्ट में पेश की‌ जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad