छावनी परिषद् से आज़ादी मांगने आज 27वें दिन भी धरना-प्रदर्शन पर डटे रहे नागरिक, पी एम को भेजेंगे ज्ञापन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत : छावनी सिविल एरिया को रानीखेत छावनी परिषद से पृथक कर रानीखेत -चिलियानौला नगर पालिका परिषद में शामिल करने की मांग पर रानीखेत विकास संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन गाँधी पार्क में 27वें दिन भी जारी रहा।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन

आज माननीय प्रधानमंत्री, माननीय रक्षामंत्री, माननीय रक्षा राज्य मंत्री को कैन्ट एक्ट से होने वाली परेशानियों से निजात पाने के लिए ज्ञापन भेजने के विषय पर गहन चर्चा हुई।

बैठक में वक्ताओं ने नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में आंदोलन में सहभागिता करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में बाल श्रम निषेध तथा वर्षा ऋतु विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

आज धरने में व्यापार मंडल पदाधिकारी, छावनी परिषद के निवर्तमान सभासद, रानीखेत वृद्धजन कल्याण समिति के सदस्य, वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी, होटल एसोसिएशन सदस्यों सहित राजनीतिक , गैर राजनीतिक संगठनों ने सहभागिता की।

यह भी पढ़ें 👉  यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad