गृह मंत्री शाह देर रात्रि पहुंचे देहरादून, आज करेंगे अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण
देहरादूनःगृह मंत्री अमित शाह देर रात्रि देहरादून पहुंचे जहां उनका मुख्यमंत्री पुष्कर धामी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक तथा रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने स्वागत किया।
अमित शाह के देहरादून पहुंचने से आपदा पीड़ितों के लिए कोई बड़ा ठोस कदम उठाए जाने की संभावना प्रबल हो गई है। प्रदेश में अब तक 57 से अधिक लोग अपनी जान गवा चुके हैं इसके अलावा अभी दर्जनों लोगों के गुम होने की भी सूचना है।
आज सवेरे 10:00 बजे हवाई सर्वेक्षण कर आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का मुआयना करेंगे करीब डेढ़ घंटे तक प्रदेश के कई हिस्सों का निरीक्षण करके देहरादून में जौली ग्रांट मे अधिकारियों के साथ बैठक कर अपडेट लेगे तथा तुरंत सहायता के लिए और क्या किया जाना जरूरी है इस पर भी विचार किया जाएगा।

महिला मोर्चा नव नियुक्त प्रदेश मंत्री विमला रावत का भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने किया स्वागत
अल्मोडा़ में कांग्रेस ने निकाली अंकिता भंडारी न्याय यात्रा, करन माहरा ने कहा, धामी सरकार वीआईपी को बचाने की कर रही है कोशिश