“नगर पालिका‌ नहीं तो वोट नहीं,” नारे के साथ 307वें दिवस में प्रवेश कर गया धरना -प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले यहां नगर पालिका परिषद में छावनी परिषद के नागरिक क्षेत्र को शामिल करने की मांग पर धरना-प्रदर्शन आज बुधवार को 307वें दिन भी जारी रहा।

यह भी पढ़ें 👉  भतरौजखान पुलिस ने करीब साढ़े तेरह लाख का गांजा पकड़ा, तीन युवक गिरफ्तार

यहां गांधी चौक में छावनी परिषद से मुक्ति पाने के लिए नागरिकों का धरना-प्रदर्शन बदस्तूर जारी है। धरना स्थल पर हुई बैठक में नागरिकों ने नागरिक क्षेत्र को अतिशीघ्र रानीखेत-चिलियानौला नगर पालिका परिषद में शामिल करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर लोक सभा चुनाव आचार संहिता से पहले छावनी परिषद नागरिक क्षेत्र का नगर पालिका में विलय नहीं किया गया तो चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी को बचाने गए 64 वर्षीय बुजुर्ग की ततैयों के हमले से मौत

धरना प्रदर्शन में खजान पांडे, खजान जोशी, गिरीश भगत, प्रमोद कांडपाल, हरीश अग्रवाल,दीपक गर्ग, चंद्र शेखर गुरूरानी, डी सी साह, अशोक पाण्डे, दीप भगत शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्य सभा के लिए दिनेश आर्य के नाम पर लगाई मुहर, वर्तमान में राज्य सरकार में दर्जाधारी हैं दि
Ad Ad Ad