छावनी से मुक्ति की मांग पर धरना-प्रदर्शन को हुए 91 दिन,24 जून को धरना -प्रदर्शन के सौ दिन पूर्ण होने पर संघर्ष समिति निकालेगी जुलूस

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: छावनी परिषद से मुक्ति पाने के लिए गांधी चौक में चल रहा रानीखेत विकास संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन आज 91वें दिन में प्रवेश कर गया। आज धरना-प्रदर्शन के बाद हुई बैठक में 24 जून को छावनी परिषद से आज़ादी की मांग को लेकर नगर के मुख्य बाजार में जुलूस निकालने का फैसला लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के कालसी में दिल दहला देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार

धरना स्थल पर हुई बैठक में कहा गया कि 24जून को धरना प्रदर्शन के सौ दिन पूर्ण होने जा रहे हैं।इस‌दिन दोपहर मुख्य बाजारों में छावनी परिषद से छुटकारा पाने की मांग को लेकर जुलूस निकाला जाएगा। संघर्ष समिति ने नगर वासियों से जुलूस में अधिकाधिक संख्या में भागीदारी की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू में गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर लगाया जाम; गुलदार आदमखोर घोषित
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad