रानीखेत में पतंजलि योगपीठ ने सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कराया योग आसनों का अभ्यास, बताया शरीर, मन और आत्मा को एकाग्र करने का माध्यम
रानीखेत: यहां पतंजलि योगपीठ शाखा द्वारा सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग आसनों का अभ्यास किया गया व सभी को इसके फायदे बताते हुए हर दिन योग करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती विमला रावत ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा को एकाग्र करने का वह माध्यम है, जिससे न सिर्फ शरीर बल्कि मस्तिष्क भी स्वस्थ होता है। यह विश्व को भारत द्वारा दी गई एक अमूल्य धरोहर है।अन्य वक्ताओं ने भी योगार्थियों और बच्चों को संबोधित करते हुए योग को अपनी दिनचर्या बनाने की अपील की गई ,उन्होंने योग को तन और मन को साधने का साधन बताया। इससे पूर्व श्रीमती विमला रावत ,जन जागरण मंच के संयोजक खजान जोशी और श्रीमती सुनीता डाबर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।





ADVERTISEMENTS


राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत छात्र संघ चुनाव : नामांकन प्रपत्रों की जांच के बाद घोषित हुए वैध प्रत्याशी
रानीखेत में गणपति की विसर्जन शोभायात्रा भव्यता के साथ निकली, हांडी फोड़ कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र