रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया ऋषिकेश-माना राजमार्ग के पांडुकेश्वर में किमी 483 पर, ‘बीआरओ कैफे’ का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

राष्ट्र निर्माण के प्रति बीआरओ की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने और ‘एकता एवं श्रद्धांजलि अभियान-2023’ के आदर्श वाक्य के माध्यम से एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए, बीआरओ के ‘प्रोजेक्ट शिवालिक’ ने चार धाम यात्रा के पर्यटकों के लाभ के लिए ऋषिकेश-माना राजमार्ग के पांडुकेश्वर में किमी 483 पर, ‘बीआरओ कैफे’ के नाम से एक जलपान और अल्प-विराम सुविधा का निर्माण किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सल्ट पुलिस की कार्रवाई: टैक्सी कार से 9.55 लाख रुपये का अवैध गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार

अपनी तरह के पहले ‘BRO कैफे’ का उद्घाटन रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने 07 मई को सीमा सड़क संगठन के 64वें स्थापना दिवस के अवसर पर BRO स्कूल एंड सेंटर, पुणे मे आयोजित एक शानदार समारोह के दौरान पुणे से एक वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना को मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट आएगा;जानिए क्या-क्या हुए बड़े फैसले

BRO कर्मयोगियों द्वारा चलाया जाने वाला कैफे, सीमा सड़कों पर पर्यटकों को भोजन, जलपान, पार्किंग और ईंधन भरने जैसी आवश्यक सेवाएं प्रदान करने मे अग्रणी साबित होगा। कैफे में नर्सींग असिस्टन्ट, एटीएम और स्मारिका दुकान के साथ समर्पित चिकित्सा सुविधा भी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत लालकुर्ती रामलीला में धनुष यज्ञ व परशुराम-लक्ष्मण संवाद का जीवंत मंचन, विधायक नैनवाल रहे मौजूद
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad