रानीखेत सिविल एरिया को छावनी परिषद से पृथक कर नगर पालिका में शामिल करने की मांग पर सीएम से मिलीं महिला मोर्चा कुमाऊं संयोजिका विमला रावत
रानीखेत: रानीखेत सिविल एरिया को छावनी परिषद से मुक्त कर रानीखेत-चिलियानौला नगरपालिका परिषद में समायोजित करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कुमाऊं संयोजक श्रीमती विमला रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा तथा इस बावत केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की मांग की।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कुमाऊं संयोजक श्रीमती विमला रावत ने बताया कि उन्होंने रानीखेत सिविल एरिया को छावनी परिषद से पृथक कर रानीखेत -चिलियानौला नगर पालिका परिषद में शामिल करने की मांग को लेकर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा तथा इस बावत कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर केंद्र सरकार को भेजे जाने का अनुरोध किया।

ADVERTISEMENTS


रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन
ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि