गनियाद्योली में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में बृज लाल हास्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की
रानीखेत: नगर के समीपस्थ गनियाद्योली में बृज लाल हास्पिटल हल्द्वानी के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया गया।
गनियाद्योली स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल में बृज लाल हास्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आस-पास के गांवों से स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आए करीब डेढ़ सौ ग्रामीणों को स्वास्थ्य परामर्श देने के साथ दवाएं वितरित की।
सामाजिक कार्यकर्ता सुदर्शन परमार के प्रयास से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बृज लाल हास्पिटल के हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ शरद, फिजिशियन डा.राजीव, सर्जन डॉ शिवम् कटियार,के अलावा सुरेश जोशी, कैलाश कार्की ,नंद किशोर , श्रीमती गीता पवार,भाष्कर बिष्ट,सिटी मांटेसरी स्कूल संचालक विनोद खुल्बे आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS


ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति