रानीखेत विकास संघर्ष समिति फिर से सक्रिय, पेयजल, यातायात अव्यवस्था और खेल मैदान को लेकर करेगी संघर्ष
रानीखेत– रानीखेत विकास संघर्ष समिति स्थानीय समस्याओं को लेकर एक बार फिर से सक्रिय हो गई है। समिति ने रानीखेत की पेयजल, यातायात अव्यवस्था को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने और तय समय सीमा के भीतर समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन का रास्ता पकड़ने का ऐलान किया है।

यहां आज रानीखेत ग्रांड होटल में रानीखेत विकास संघर्ष समिति की बैठक हुई।बैठक में रानीखेत में निरन्तर विकराल होती समस्याओं पर चर्चा हुई।बैठक में नगर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था और पेयजल संकट के कारण आम नागरिकों को हो रही परेशानी और इस मामले में प्रशासन के अकर्मण्य रवैये पर नाराजगी प्रकट की गई। निर्णय लिया गया कि पेयजल, यातायात अव्यवस्था,खेल मैदान का अभाव जैसी ज्वलंत समस्याओं को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया जाएगा।
ध्यातव्य है कि रानीखेत विकास संघर्ष समिति लोकसभा सामान्य निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता लागू होने से पूर्व एक वर्ष तक रानीखेत छावनी के नागरिक क्षेत्र को चिलियानौला नगर पालिका में शामिल करने की मांग पर धरना-प्रदर्शन कर चुकी है।
आज की बैठक में गिरीश भगत, मुकेश साह,खजान जोशी, अनिल वर्मा ,किरन लाल साह, अशोक पाण्डे, हरीश अग्रवाल, दीपक गर्ग, जयंत रौतेला,दीपक साह, बसंत कुमार, एल डी पांडे, हरीश मैनाली शामिल रहे।




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन