राजकीय इंटर कॉलेज शेर पहुंची शोध छात्रा जाह्नवी ने इंटरमीडिएट के छात्र -छात्राओं को दिए महत्वपूर्ण टिप्स
रानीखेत– राजकीय इंटर कॉलेज शेर में इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस बेंगलुरु की शोध छात्र जाह्नवी तिवारी द्वारा कक्षा 11व 12 विज्ञान वर्ग के छात्र- छात्राओं को बहुत महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए तथा उन्हें जीव विज्ञान के टॉपिक इवोल्यूशन के बारे में बताया गया साथ ही करियर काउंसलिंग आदि के बारे में जानकारी दी।
बेतालघाट ब्लॉक अंतर्गत तिवारीगांव निवासी कुमारी जाह्नवी विद्यालय के अध्यापक भुवन चंद्र तिवारी की बेटी है ।उन्होंने कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर से पादप कीट विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया तथा वर्तमान में अखिल भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु में कार्यरत हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक बिष्ट द्वारा उनको धन्यवाद देते हुए सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर भुवन चंद्र ,प्रदीप कुमार भारती ,वीरेंद्र कुमार ,ललित कुमार ,श्रीमती दीपा बुधोड़ी, श्रीमती रोशनी चौहान, गीता गोस्वामी ,कृष्ण कुमार उपाध्याय, मनोज जोशी, श्रीमती रितु, श्रीमती विशाखा, नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।





उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत
भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न