स्व.राम सिंह बिष्ट राजकीय पॉलिटेक्निक द्वाराहाट में लगाया गया स्वीप कैंप, छात्र -छात्राओं को मतदान का महत्व बताया गया

ख़बर शेयर करें -


द्वाराहाट -स्व. राम सिंह बिष्ट राजकीय पॉलिटेक्निक द्वाराहाट में स्वीप जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया।इस कैंप में एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे छात्र छात्राओं को फार्म 6 भरवाए गए तथा छात्र- छात्राओं को मतदान का महत्व समझाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चितई गोल्ज्यू मंदिर से चलकर रानीखेत में पहुंची उत्तराखंड न्याय यात्रा, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ का दिया संदेश

इस अवसर पर सभी छात्र -छात्राओं को मतदाता शपथ भी दिलाई गई।कार्यक्रम में प्राचार्य रचना सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी तनुजा जोशी, बीएलओ मीना अधिकारी,राजस्व उप निरीक्षक सुभाष चंद्र,संदीप सिंह कुंवर, दीपिका मेहरा, कुमारी वर्चा,कुमारी प्रियंका, भावना भट्ट,ओमप्रकाश समेत समस्त छात्र -छात्राए और कर्मचारी मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन फार्म 6 भरने की जानकारी भी दी गई।कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक सी प्रभारी जमुना प्रसाद तिवारी ने किया। उन्होंने बताया कि कल दिनांक 7 दिसंबर को विपिन त्रिपाठी इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट में स्वीप का कैंप लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad