ताडी़खेत खेल महाकुंभ में बियरशिवा पब्लिक स्कूल रानीखेत का शानदार प्रदर्शन, विभिन्न स्पर्धाओं में जीते पदक
रानीखेत– ताड़ीखेत विकासखण्ड में आयोजित खेल महाकुंभ में बियरशिवा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण,रजत व कांस्य पदक प्राप्त किए हैं।
विकासखण्ड स्तरीय खेल महाकुंभ में बियरशिवा पब्लिक के ग्यारहवीं कक्षा के छात्र नितिन कुमार ने दो मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया वहीं स्कूल की ही कक्षा छह की छात्रा प्रियांशी ने कांस्य पदक प्राप्त किया वहीं तीन हजार मीटर दौड़ में ग्यारहवीं के छात्र हिमांशु गिरी ने रजत पदक प्राप्त किया। दो सौ मीटर दौड़ स्पर्धा में नितिन का चयन जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय की निदेशक श्रीमती प्रीति पांडेय, प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता अधिकारी ,प्रबंधक श्री तिलक राज तलवार, श्री निरूपेंद्र तलवार ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए