रानीखेत मां नंदा-सुनंदा महोत्सव में लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम, देर रात तक थिरके दर्शक

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत- 134वें मां नंदा-सुनंदा महोत्सव में सोमवार रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही, संस्कृति विभाग के सौजन्य से आमंत्रित नव हिमालय लोक कला समिति के कलाकारों ने देर रात्रि तक लोक संस्कृति आधारित रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।

यह भी पढ़ें 👉  मिशन इंटर कॉलेज के छात्र मनीष बिष्ट और राउमावि चिलियानौला के छात्र निखिल कुमार का चयन‌ राज्य स्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ

राजपुरा मैदान मेला स्थल पर सांस्कृतिक मंच में सोमवार नव हिमालय लोक कला समिति अल्मोड़ा के कलाकारों ने लोकनृत्य एवं गीतों से पर दर्शकों को झूमने पर‌ मजबूर कर दिया । गोकुल बिष्ट के निर्देशन में लोक नृत्य गीतों में पर्वतीय ललनाओं के विरह गीतों से लेकर उल्लास और उत्साह के प्रतीक छपेली नृत्य की प्रस्तुति दी और दर्शकों को देर रात तक आनंदित किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में गणपति की विसर्जन शोभायात्रा भव्यता के साथ निकली, हांडी फोड़ कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad