रानीखेत में छावनी से मुक्ति के आंदोलन का अर्धशतक, नगर में पर्चा अभियान के साथ‌ बांटी नागरिकों की पीड़ा

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: छावनी से नागरिक क्षेत्र को पृथक कर रानीखेत-चिलियानौला नगर पालिका परिषद में शामिल किए जाने की मांग को लेकर रानीखेत विकास संघर्ष समिति का धरना -प्रदर्शन आज 50 वें दिन भी जारी रहा। संघर्ष समिति ने आज नगर में पर्चा वितरण कर जनजागरण अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

रानीखेत छावनी से नागरिक क्षेत्र को पृथक करने की मांग पर गांधी पार्क में नागरिक 50वें दिन भी धरना-प्रदर्शन में डटे रहे। संघर्ष समिति ने आज तय कार्यक्रमानुसार‌ बाजार में पर्चा वितरण कर जन जागरूकता अभियान चलाया ।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

आज धरना-प्रदर्शन में वरिष्ठ नागरिक,व्यापार मंडल‌ पदाधिकारी, होटल एसोसिएशन सदस्य,और नागरिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad