सोशल मीडिया पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जारी कार्यक्रम को राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया फर्जी
देहरादून: राज्य निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया पर जारी त्रिस्तरीय पंचायतों के आगामी निर्वाचन-2025 के जारी कार्यक्रम को फर्जी बताया है।
आयोग ने स्पष्टीकरण जारी कर कहा है कि “राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड के संज्ञान में यह तथ्य आया है कि त्रिस्तरीय पचायतों के आगामी निर्वाचन-2025 के लिए विभिन्न सोशल मिडिया में निर्वाचन कार्यक्रम प्रसारित हो रहा है।इस संबंध में आयोग द्वारा यह स्पष्ट किया जाता है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उक्त निर्वाचन कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है न ही आयोग स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव है।”

ADVERTISEMENTS




गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित
पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन