गुलदार ने महिला पर हमला कर किया गम्भीर रूप से घायल, आक्रोशित ग्रामीणों ने तीन घंटे सड़क जाम की, यहां की है घटना

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: क्षेत्र में गुलदारों के आतंक की खबरें लगातार सामने आती रही हैं।आज‌ सुबह सल्ट तहसील के सांकर गांव‌ निवासी एक महिला पर गुलदार ने हमला कर गंभीर रुप से घायल‌ कर दिया।घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने दिनभर‌ मरचूला -मोहान मार्ग जाम किए रखा।

यह भी पढ़ें 👉  'यादों में दीवान नगरकोटी' पुस्तक का अनावरण; शोध और पत्रकारिता में उनके योगदान को किया याद

आज मंगलवार सुबह करीब दस बजे सांकर निवासी कमला देवी पत्नी बलवीर सिंह मवेशियों के लिए चारा लेने जगंल‌ गई थी तभी गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। लोगों के शोर मचाने पर गुलदार उसे छोड़कर‌ भागा। घायल कमला देवी को रामनगर‌ राजकीय चिकित्सालय भेजा गया जहां से स्थिति गंभीर देख हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।इधर आए दिन गुलदार की दहशत और हमले की घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने दिनभर‌ मरचूला -मोहान रोड पर जाम लगाए रखा। उप जिलाधिकारी सल्ट और वनाधिकारियों के आश्वासन के बाद तीन घंटे बाद बमुश्किल जाम खोलने को ग्रामीण राजी हुए।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में “विकास तथा आधुनिकीकरण पर्यावरण संरक्षण से अधिक महत्वपूर्ण है” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित
मरचूला -मोहान सड़क जाम कर बैठे ग्रामीण
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad