रोडवेज स्थित एसबीआई का एटीएम तीन सप्ताह से बंद, प्रकृत लोक द्वारा ध्यान दिलाने पर एसबीआई प्रबंधक ने कहा ये..

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: यहां पिछले तीन सप्ताह से रोडवेज स्टेशन के समीप स्थित भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ा है जिसकारण आम नागरिकों के साथ सैलानियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस‌ ओर आज प्रकृत लोक न्यूज़ द्वारा भारतीय स्टेट बैंक प्रबंधक का ध्यान आकृष्ट किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में 14 दिवसीय शास्त्रीय संगीत शिविर का भव्य समापन, प्रशिक्षार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

पिछले तीन सप्ताह से यहां रोडवेज स्टेशन स्थित भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम तकनीकी खराबी से जूझ रहा है।स्टेशन के‌ निकट होने के कारण इस एटीएम मशीन से अधिक धन निकासी होती है ।इधर लगभग तीन सप्ताह से बंद‌ एटीएम को दुरुस्त कर खुलवाने की जहमत नहीं उठाई गई जिसकारण आम नागरिकों, सैलानियों और मौजूदा समय में अग्निवीर अभ्यर्थियों को भी परेशान होना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि

इस ओर जब स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक का ध्यान प्रकृत लोक न्यूज़ ने दिलाया तो उन्होंने एटीएम का मॉडम खराब होना बताया। उन्होंने बताया कि दिल्ली से मॉडम मंगाया गया है ,कल गुरुवार को एटीएम दुरुस्त कर खोल दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad