सेना के उत्तराखंड सब एरिया ने 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
स्वस्थ और समृद्ध जीवन जीने के लिए योग की प्रासंगिकता और लाभों को चिन्हित करने के लिए 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यालय उत्तराखंड सब एरिया के तत्वावधान में AEPTA, देहरादून में सभी रैंकों और परिवारों के लिए एक योग सत्र आयोजित किया गया।

श्रीमती शशि जैन (योग प्रशिक्षक) के समग्र मार्गदर्शन में ये सत्र आयोजित किया गया था , जिसमें सभी रैंकों और परिवारों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया, श्रीमती शशि जैन ने सभी उपस्थित लोगों को योग के विभिन्न रूपों और योग और प्राणायाम के लाभों के संबंध में शिक्षित किया।
कार्यक्रम के समापन पर श्रीमती शशि जैन को मेजर जनरल संजीव खत्री, वीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, उत्तराखंड सब एरिया द्वारा सम्मानित किया गया।



ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए