75 वाॅ भारतीय भाषा उत्सव के तहत आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में “मेरी मातृभाषा में मेरे हस्ताक्षर” अभियान में शामिल हुए विद्यार्थी- शिक्षक

ख़बर शेयर करें -


रानीखेत 75 वाॅ भारतीय भाषा उत्सव के तहत आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में छात्र- छात्राओं एवं शिक्षकों ने “मेरी मातृभाषा में मेरे हस्ताक्षर” अभियान के तहत भारतीय भाषा उत्सव आयोजित किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने मातृभाषा में हस्ताक्षर करने का संकल्प लिया। विद्यालय के प्राचार्य कमलेश जोशी ने 75 दिवसीय भाषा महोत्सव मनाए जाने के पीछे उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर हमारी विशिष्ट पहचान होते हैं जिससे व्यक्ति गर्व महसूस करता है। इससे पूर्व विद्यालय में भाषा महोत्सव से संबंधित समूह गान, चित्रकला प्रतियोगिता आदि गतिविधियां आयोजित की गई ।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

इस अवसर पर विद्यालय के छात्राओं सहित शिक्षकों ने प्रतिभाग कर अपनी उपस्थिति दर्ज की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad