धूमधाम से मनाया गया बीरशिवा पब्लिक स्कूल चौखुटिया का वार्षिकोत्सव समारोह, बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम
रानीखेत -बीरशिवा पब्लिक स्कूल चौखुटिया का
वार्षिकोत्सव समारोह रविवार को सौल्लास संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
धूम धाम से मनाए गए वार्षिकोत्सव समारोह में विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जिसमें महाभारत की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमती किरन बिष्ट, विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी श्री अवनीश कुमार, विशेष अतिथि भूतपूर्व ब्लॉक प्रमुख मीना कांडपाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की की भूरि -भूरि प्रशंसा करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ ही पाठ्येतर गतिविधियों को भी जरूरी बताया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री तिलकराज तलवार, श्री निरूपेंद्र तलवार विद्यालय की निदेशक श्रीमती प्रीति पांडे, बीरशिवा पब्लिक स्कूल रानीखेत की प्रिंसिपल श्रीमती संगीता अधिकारी ,बीरशिवा पब्लिक स्कूल चौखुटिया की प्रिंसिपल प्रियंका आर्य ,विद्यालय के शिक्षक -शिक्षिकाएं व अभिभावक मौजूद रहे।








जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन
गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह