छावनी बहिष्कार एवं नगर पालिका में शामिल करने की मांग पर व्यापारियों और नागरिकों ने निकाला मशाल जुलूस

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत : छावनी के नागरिक क्षेत्र को पूर्व सृजित नगर पालिका में समायोजित करने की मांग को लेकर आज सायं काल रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर पर नागरिकों और व्यापारियों ने मशाल जुलूस निकाला। छावनी परिषद बहिष्कार के नारों के साथ मशाल जुलूस में लोगों ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी की।

यह भी पढ़ें 👉  एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष

छावनी परिषद का बहिष्कार और नगर पालिका में ‌‌‌‌‌‌‌‌शामिल किए जाने की मांग पर व्यापारियों और नागरिकों ने सायंकाल सुभाष चौक पर एकत्रित होकर मशाल‌ जुलूस निकाला।मशाल‌ जुलूस गांधी चौक, सदर बाजार होकर‌ विजय चौक पर समाप्त हुआ। मशालें लेकर चल रहे व्यापारी एवं नागरिक छावनी का बहिष्कार करने और नगर पालिका में शामिल करने की मांग पर‌ नारेबाजी करते चल‌ रहे थे।रानीखेत विकास संघर्ष समिति ने उपर्युक्त मांग को लेकर 31मार्च को बाजार बंदी की भी घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉  यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad