विकासखण्ड ताड़ीखेत में तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता “खेल महाकुंभ ” का भव्य शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– विकासखण्ड ताड़ीखेत में तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता “खेल महाकुंभ ” के भव्य आयोजन का शुभारंभ बुधवार को श्रद्धानंद मैदान ताड़ीखेत में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत द्वारा किया गया।

समारोह में विधायक प्रतिनिधि के तौर पर भाजपा नेता ध्यान सिंह नेगी मौजूद रहे‌ जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी ललित महावर द्वारा की गई।इस मौके पर संयोजक एस एस चौहान, ब्लॉक क्रीडा समन्वयक डॉ ० शिवराज सिंह बिष्ट मौजूद रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में खिलाड़ी छात्र -छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  चितई गोल्ज्यू मंदिर से चलकर रानीखेत में पहुंची उत्तराखंड न्याय यात्रा, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ का दिया संदेश

प्रतियोगिता में अन्डर 14, 17, 19 के 11 न्याय पंचायत के बच्चों ने प्रतिभाग किया । प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाल बच्चों को नगद धनराशि, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हरीश फूलोरिया , किशोर जोशी, प्रकाश जोशी, प्रताप नेगी , मनमोहन देव, चंदन सिंह मेहरा, उपस्थित रहे संचालन जीवन सिंह अधिकारी ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad