केंद्रीय विद्यालय रानीखेत में दो दिवसीय कला उत्सव संपन्न, देहरादून संभाग के सात केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -


रानीखेत –कला शिक्षा को शिक्षार्थियों के बीच सौंदर्य संबंधी संवेदनशीलता के विकास के लिए एक उपकरण के रूप में माना जा सकता है ताकि वे विभिन्न रूपों, रंगों, ध्वनि और गति में सुंदरता पर प्रतिक्रिया करने में सक्षम हो सकें। शिक्षा में कला का एकीकरण रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने, समस्या सुलझाने की क्षमता विकसित करने और मानसिक कल्पना और बेहतर अभिव्यक्ति को संभालने की क्षमता में सुधार करने में मदद करता है।

इसी के तहत केंद्रीय विद्यालय रानीखेत में दो दिवसीय कला उत्सव का शुभारम्भ दिनाकं 25 अगस्त 2023 को प्राचार्य राकेश कुमार धर दूबे द्वारा किया गया |

यह भी पढ़ें 👉  पितृ विसर्जन अमावस्या पर ज्योली गौशाला में उमड़े श्रद्धालु, पूर्वजों की स्मृति में किया गौग्रास दान

कला उत्सव के अंतर्गत संगीत (गायन) शास्त्रीय संगीत, पारंपरिक लोक संगीत, नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, दृश्य कला (द्विआयामी) दृश्य कला (त्रीआयामी), एकल नृत्य सहित अन्य कई विधाओं के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से ऑनलाइन किया गया। केंद्रीय विद्यालय संगठन के देहरादून संभाग कुल सात विद्यालयों के 121 छात्र- छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कला उत्सव का समापन दिनांक 26 अगस्त 2023 को उप-प्राचार्य प्रवीण शर्मा के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ |

यह भी पढ़ें 👉  आज रात उत्तरकाशी, यमुनोत्री घाटी और टिहरी में महसूस किए गए भूकंप के झटके; स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad