आवारा पशुओं और तेंदुए से निजात दिलाने के लिए ग्रामीणों ने भिकियासैंण एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, एक सप्ताह में ऐसा न होने पर चक्का जाम की चेतावनी दी
भिकियासैंण-यहां ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर फसलों को नष्ट कर रहे आवारा पशुओं और क्षेत्र भय का पर्याय बने तेंदुए से निजात दिलाने की मांग करते हुए ऐसा न होने की दशा में चक्का जाम की चेतावनी दी है।
उप जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम पानी,हरनोली,धारड़, पीपलमंडी में आवारा पशुओं ने फसलों और छोटे पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाया है साथ ही क्षेत्र में एक लंगड़े तेंदुए का आंतक भी बना हुआ है। ज्ञापन में आवारा पशुओं को गौशाला पहुंचाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाकर अल्मोड़ा चिड़ियाघर भेजने की मांग की गई है। साथ ही एक सप्ताह के भीतर ऐसा न किए जाने पर भतरौंजखान -भिकियासैंण मोटर मार्ग में चक्का जाम करने की चेतावनी दी गई है।



ADVERTISEMENTS


ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति