जे एंड जे सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में बालक -बालिकाओं की विद्यालय स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित
रानीखेत– जे एंड जे सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज गनियाद्योली में बालक -बालिकाओं की विद्यालय स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग में ग्रीन एवं यलो सदन की टीमें फाइनल में पहुंचीं । जिसमें यलो सदन की टीम ने सीधे सैटो में जीत हासिल की। जूनियर बालक वर्ग में रैड व ग्रीन सदनों के मध्य फाइनल मुकाबला हुआ जिसमें रैड सदन विजयी रहा।
सीनियर बालिका वर्ग में रैड व ग्रीन सदनों के मध्य फाइनल मुकाबला हुआ जिसमें रैड सदन विजेता रही। सीनियर बालक वर्ग में रैड व यलो सदनों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ जिसमें यलो सदन ने सीधे सैटों में जीत हासिल की। प्रधानाचार्य विनोद खुल्बे एवं खेल प्रशिक्षक दीपक मेहरा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

ADVERTISEMENTS




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन