मौसम ने ली करवट , रानीखेत में कड़ाके की ठंड, चौबटिया में बर्फबारी शुरू
रानीखेत– पर्यटन नगरी रानीखेत में मौसम ने आज अचानक करवट ली। दोपहर वक्त छावनी क्षेत्र चौबटिया में बर्फबारी शुरू हो गई वहीं कड़ाके की ठंड पड़ने से बाजारों में सन्नाटा छाया रहा और लोग घरों में दुबके रहे।
इस शीतकाल में कई दिनों की गुनगुनी धूप के बाद सोमवार को सुबह से ही बादल छाए रहे और बर्फीली हवाएं चलती रही। कड़ाके की ठंड के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और लोग घरों में बंद रहे। दोपहर होते-होते रानीखेत नगर में बूंदाबांदी शुरू हुई वहीं चौबटिया में बर्फबारी शुरू हो गई। चौबटिया में मौसम की पहली बर्फबारी के कारण लोग खुश दिखाई दिए।



ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए