*नवांकुर* में आज पढे़ं सोनिया सिंह की कविता
केन तुम बहती रहना
केन के पुल से
गुजरते हुए
राहगीरों का ध्यान
खींच लेती है
बरबस ही
अपनी तरफ
इसकी शान्त- स्निग्ध
जल – राशि …
इसके एक ओर
आसमान में उड़ती
पंछियों- सी
यदा- कदा तैरती नावें
और
दूसरी तरफ
बाल – सरिता- सी
अठखेलियाँ करती हुई
इसकी कृशांगी धाराएँ
मोह लेती हैं मन
प्रकृति- प्रेमियों का …
इसके एक कूल से
सटा हुआ
सीना ताने खड़ा है
भूरागढ़ का किला
समेटे अपने अन्दर
गौरवशाली इतिहास
और
बुंदेलखंडी आन- बान
और शान …
एक अनूठी
स्वर्णिम आभा से दमकती
इसकी बालुका
अनायास ही
खींच लेती है
कदम
राहगीरों के
और
मिट्टी के ढलानों को
पार करते हुए
बुला लेती है
अपनी
शीतल छाँव में …
इस तरह
दिन-भर के
जीवन- संघर्ष से
दग्ध हृदय
तृप्त हो उठते हैं
इसकी ठंडी रेत पर …
अनेक नव- प्रेमियों की
क्षण- भंगुर कसमों
और
वायदों की गवाही
अपने सीने में समेटे
सतत प्रवहमान है
तो
साक्षी भी है
यह
कुछ ऐसी प्रेम- गाथाओं की
जिन्होंने हारकर
इसकी गोद में
डुबो दीं
अपनी
सभी पावन भावनाएँ
और हसरतें …
रात के अँधेरे में
इसके ऊपर से गुजरती
रेलगाड़ी की गड़गड़ाहट
शीतल बयार के बीच
घोल देती है
समूचे वातावरण में
एक
मधुर स्वर- लहरी…..
——+————+———–
सोनिया सिंह एम ए इतिहास
नेट,पीएच.डी शोधार्थी
बांदा(उप्र)

गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने किया ब्लड सेपरेशन यूनिट का शुभारंभ
सीमांत मुख्यालय रानीखेत एस एस बी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया, सामूहिक रूप से हुआ योग क्रियाओं का प्रदर्शन
यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान
रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन
ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि