*नवांकुर* में आज पढे़ं कविता बगौली जोशी की कविता
🧭 ” वक्त ” 🧭
आज बुरा है शायद !
कल अच्छा आयेगा,
वक्त ही तो है रुक तो न जायेगा।
मुश्किलें हैं आयी जरूर, समाधान भी हो जायेगा,
वक्त ही तो है रुक तो न जायेगा।।
आज है पतझड़ तो,
कल नया फूल मुस्काएगा,
वक्त ही तो है रुक तो न जायेगा।।
थम सा गया अपनों के बिना जीवन!
कल हर दिल को फिर मिलवाएगा,
वक्त ही तो है रुक तो न जायेगा।।
उदास से बैठे पंछी भी शाखों में!
कल पत्ता पत्ता भी संग चहचहाएगा,
वक्त ही तो है रुक तो न जायेगा।।
मुस्कुराता है जो आज अकेले में!
कल दोस्तों संग भी खिलखिलाएगा,
वक्त ही तो है रुक तो न जायेगा।।
तकते हैं जो आज सुनसान राहों को!
कल फिर दुनिया की भीड़ में गुम जाएगा,
वक्त ही तो है रुक तो न जायेगा।।
समेट लें हर पल की मुस्काती यादों को,
बीता लम्हा फिर लौट के न आयेगा!
वक्त ही तो है रुक तो न जायेगा।।
आने वाले पल की गणना स्वप्न सा लगता है!
उसे साकार करने का समय तो आयेगा,
वक्त ही तो है रुक तो न जायेगा।।
आस की डोर बंधी है जब जीवन से,
वो विश्वाश तो रंग जरूर लायेगा;
वक्त ही तो है रुक तो न जायेगा ।।
🌹💖🌹💖🌹💖🌹💖🌹
कविता बगौली जोशी

श्री राम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा में कांग्रेस ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ किया जनसंपर्क
कल 20जुलाई को भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी ने विद्यालयों में घोषित किया अवकाश
भारतीय जनता पार्टी पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ ने प्रदेश सह संयोजक विमल भट्ट को बनाया चार जिलों का प्रभारी
गनियाद्योली बनी स्वर्गीय राम किशन मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट की विजेता
जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन