भाजपा ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को जयंती पर किया याद ,कहा मां भारती को विश्व में गौरवान्वित किया
रानीखेतः भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक ओजस्वी वक्ता और जनकवि थे। अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से मां भारती को विश्व में गौरावान्वित किया। वह भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे। उनके जीवन के हर एक पल से हमें कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है।
वक्ताओं ने उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया साथ ही उनके द्वारा रचित कविताओं का पाठ किया ।
उपरोक्त कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रेम शर्मा ,मोहन नेगी सभासद छावनी परिषद, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री नरेंद्र रौतेला, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदन भगत, विनोद भार्गव, सह मीडिया प्रभारी प्रदेश महिला मोर्चा विमला रावत, अजय चौहान, सभासद नगर पालिका चिलियानौला मदन कुवार्बी ,पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रमेश जोशी, पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह नेगी, मंडल महामंत्री ललित मेहरा ,अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रकाश कुवार्बी खीम सिंह मेहरा, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने किया ब्लड सेपरेशन यूनिट का शुभारंभ
सीमांत मुख्यालय रानीखेत एस एस बी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया, सामूहिक रूप से हुआ योग क्रियाओं का प्रदर्शन
यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान
रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन
ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि