नरेश तलरेजा अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शामिल
रानीखेतः 6th Dan ब्लैक बेल्ट, अंतर्राष्ट्रीय रेफरी नरेश तलरेजा को अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता “एशियन सिख गेम्स ताइक्वांडो प्रतियोगिता” के निर्णायक मंडल में शामिल किया गया है।
उपरोक्त प्रतियोगिता जी एच पी स्कूल, पंजाबी बाग, नई दिल्ली में दिनाँक 29 से 31 दिसम्बर 2021 तक आयोजित होने जा रही है। आपको बता दें कि रानीखेत निवासी श्री तलरेजा उत्तराखंड के एक मात्र अंतर्राष्ट्रीय रेफरी है जिन्हें ये सम्मान प्राप्त हुआ है।उत्तराखंड राज्य ताइक्वांडो संघ व अल्मोड़ा ताइक्वांडो संघ के सभी पदाधिकारी व सदस्यों सहित स्थानीय खेल प्रेमियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS




रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन
मां दुर्गा पूजा महोत्सव गांधी चौक से निकली मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा, गांधी चौक में हुई सामूहिक आरती
मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान हुआ रानीखेत, खनिया से निकली भव्य शोभायात्रा में छलका लोक रंग
लालकुर्ती कुमपुर बाजार में भव्य रामलीला का शुभारंभ; शिव वरदान और ताड़का वध का हुआ सजीव मंचन
उत्तराखंड न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर करन माहरा की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक