केपीएस हिमालयन पब्लिक स्कूल में मनमोहक कार्यक्रम के साथ मनायी गई आजादी की ७५वीं वर्षगांठ, प्रभातफेरी भी निकली
रानीखेत: केपीएस हिमालयन पब्लिक स्कूल ताड़ीखेत में आज आजादी की ७५वीं वर्षगांठ स्कूली बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ मनाई गई।इस अवसर पर राष्ट्र के जयघोष के साथ प्रभात फेरी भी निकाली गई।
इससे पूर्व स्कूल परिसर में केपीएस हिमालयन पब्लिक स्कूल के संचालक पंकज सती द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तदोपरांत स्कूली बच्चों ने देश भक्ति पर आधारित अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए विशेषकर स्कूली बच्चों द्वारा स्वाधीनता संग्राम में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के जीवन संघर्ष को लेकर प्रस्तुत अभिनय सराहना के केंद्र में रहा।
इससे पूर्व स्कूल के बच्चों व शिक्षिकाओं ने देश प्रेम के गगनभेदी नारों के साथ ताड़ीखेत बाजार में प्रभातफेरी भी निकाली।



ADVERTISEMENTS


ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति