रानीखेत में भाजपा कार्यसमिति की बैठक संपन्न, देश को आर्थिक सबलता देने और G-20 की मेजबानी के‌ लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया गया धन्यवाद

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: भारतीय जनता पार्टी रानीखेत नगर मंडल कार्यसमिति की यहां शिव मंदिर सभागार में सम्पन्न हुई बैठक में भारत को विश्व पटल पर आत्मनिर्भर और आर्थिक शक्ति के रुप में खड़ा करने, साथ ही G-20 की मेजबानी मिलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भारत आज विश्वपटल पर मजबूत आर्थिकी वाला देश बनकर उभर रहा है। वैश्विक मंदी के दौर में जब विश्व के विकसित सम्पन्न देश‌ आर्थिक मंदी से जूझ रहे हैं,भारत की जीडीपी निरंतर बढ़ रही है। बैठक में देश को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने और G-20की मेजबानी दिलाने के‌ लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के‌ नेतृत्व में ‌देश हर क्षेत्र में प्रगति के नित नए शिखर छू रहा है। देश में आज राष्ट्रीय राजमार्गों का संजाल बिछ गया है वहीं रेलवे और मेडिकल कॉलेज के क्षेत्र में ‌ निरंतर‌ विकास हो रहा है। वहीं औद्योगिक क्षेत्र में नए अवसर पैदा किए जा रहे हैं ताकी रोजगार के अवसर और बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल नरेंद्र मोदी के दाग़ ढूंढने में लगा है।कहा कि विपक्ष पूरी तरह दिशाहीन और विभ्रम का शिकार है जिसे केंद्र सरकार की विकास परक दूरगामी नीतियां दिखाई नहीं दे रही। विधायक प्रमोद नैनवाल ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व विकास का फलक चूम रहा है। विकास कार्य प्रगति पर हैं।पेयजल व स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी कार्य हुआ है।
बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मनीष चौधरी व संचालन नीरज तिवारी वह नगर महामंत्री उमेश पंत ने किया।बैठक‌ में दीप भगत,मोहन नेगी, महिला मोर्चा पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रभारी विमला रावत,अश्वनी भगत,जिला उपाध्यक्ष विमल भट्ट, नरेंद्र रौतेला, जगदीश अग्रवाल, विनोद भार्गव, ललित मेहरा, युवा मोर्चा कुमाऊं सह संयोजक पावस‌ जोशी, रोहित शर्मा, उमेश पाठक,संजय पंत,ऊषा रावत,माया बिष्ट,रेखा पांडेय,शौकत अली, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता पांडेय,दर्शन बिष्ट, अशोक पंत,नगर महामंत्री कवित्त भंडारी, ललित भगत, प्रकाश कुवार्बी, रविन्द्र खाती,भानू प्रताप पांडेय, चन्द्र शेखर, हर्षित सती, प्रकाश खाती, रामेश्वर गोयल,भुवन पपनै आदि मौजूद थे।