छावनी परिषद से मुक्ति पाने के लिए धरनारत रहे नागरिक,लोस चुनाव बहिष्कार का ऐलान
रानीखेत– रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले छावनी परिषद से आज़ादी के लिए धरना -प्रदर्शन बदस्तूर जारी है।आज 313वें दिन धरना स्थल पर धरनारत नागरिकों ने छावनी परिषद से मुक्त कर नगर पालिका का रहवासी बनाए जाने के लिए जोरदार नारेबाजी की।
ध्यातव्य है कि रानीखेत विकास संघर्ष समिति चुनाव आचार संहिता लागू होने से पूर्व नगर पालिका में शामिल न किए जाने पर लोकसभा सभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान पहले ही कर चुकी है।आज धरना-प्रदर्शन में डा. चारु पंत, गिरीश भगत, हरीश अग्रवाल, डीसी साह, अशोक पाण्डे,खजान जोशी, खजान पांडे आदि शामिल रहे।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत छात्र संघ चुनाव : नामांकन प्रपत्रों की जांच के बाद घोषित हुए वैध प्रत्याशी
रानीखेत में गणपति की विसर्जन शोभायात्रा भव्यता के साथ निकली, हांडी फोड़ कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र