कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, जनता ने बताई समस्याएं

ख़बर शेयर करें -

द्वाराहाट– कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट का औचक निरीक्षण किया । जहां मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिसमें स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में,साफ सफ़ाई ,स्टाफ आवास की सुविधाओं का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय रानीखेत एस एस बी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया, सामूहिक रूप से हुआ योग क्रियाओं का प्रदर्शन

स्वास्थ्य  व्यवस्थाओं पर मंत्री धन सिंह रावत ने संतोष जताया। क्षेत्रीय जनता ने उन्हें स्वास्थ्य से संबंधित बुनियादी सुविधाओं में सुधार किए जाने की मांग की और चिकित्सकों की कमी के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें 👉  यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

जिस पर मंत्री द्वारा जल्द ही विशेषज्ञ चिकित्सकों  की कमी को दूर करने का आश्वासन दिया।साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट के उच्चीकरण की बात भी कहीं।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में 14 दिवसीय शास्त्रीय संगीत शिविर का भव्य समापन, प्रशिक्षार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

साथ ही इस स्वास्थ्य केंद्र में जो भी बुनियादी सुविधा की आवश्यकता होगी उसको जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।ताकि कोई भी मरीज यहाँ से रेफर ना करना पड़े।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad