महिलाओं में स्तन कैंसर संबंधी गम्भीर रोग की जांच के लिए स्क्रिनिंग कैम्प का आयोजन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -स्तन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी आजकल बहुत तेजी से महिलाओं में फैल रही है।जानकारी के अभाव में प्रतिवर्ष सैकड़ो महिलाएं स्तन कैंसर की वजह से जान गंवा देती है।

इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए इस बीमारी का समय पर पता लगाया जाना बेहद जरूरी है।इसी के अंतर्गत पिछले 4 साल से ALVL फॉउंडेशन, स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी गंभीर रोगों पर जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

जिसमें लोक चेतना मंच और निवर्तमान ग्राम प्रधान रेखा बिष्ट के सहयोग से अल्मोड़ा के द्वाराहाट विकासखंड के ग्राम बड़ेत में भी महिलाओं की स्क्रीनिंग कराई गयी। ताकि इस गंभीर बीमारी से बचाव किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

विशेषज्ञों ने बताया कि थर्मल इमेज तकनीक पर आधारित इस टेस्ट से ही स्तन कैंसर की प्राथमिक जाँच की जाती है।जिसकी विश्वसनीयता लगभग 92% है।

जिससे मरीज को इस गंभीर बीमारी से बचाया जा सकता है। इस वर्ष लगभग 800 से अधिक मरीजों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं इस बीमारी की गंभीरता को नही समझ पाती है इसलिए संस्था और स्वास्थ्य विभाग के सँयुक्त तत्वाधान में ऐसे स्क्रीनिंग कैम्प गांवो के बीच मे जाकर ही आयोजित किये जाते है।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

इस अवसर पर प्रशासक रेखा बिष्ट,एएनएमनीमा मठपाल, सीएचओ नीरू बजेठा, सीएचओ गीता जोशी,कृपाल सिंह बोरा आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad