संविधान दिवस के अवसर पर रीना चिल्ड्रेन एकेडमी के बच्चों ने निकाली रैली, शिक्षकों ने बताया संविधान का महत्व

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– यहां आज संविधान दिवस के अवसर पर रीना चिल्ड्रेन एकेडमी जू़हा के सीनियर छात्र -छात्राओं ने रैली निकाल कर लोगों को संविधान के सम्मान और महत्व के प्रति जागरूक किया।

विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने ‘यदि देश का संविधान ने होता,अच्छे बुरे का ज्ञान न होता’और यह मेरा संविधान हैं,इसी से देश महान है’जैसे नारों के साथ ‌रैली निकाली जिसमें छात्र -छात्राओं के साथ शिक्षिकाएं भी शामिल रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  आसमां से बरसी आफत: कुमाऊं के मैदानी क्षेत्र में जल-भराव से बाढ़ जैसी स्थिति, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टुकड़ी बचाव कार्य में जुटी

इससे पूर्व विद्यालय में विद्यालय संस्थापक अनिल कुमार सिंह ने छात्र -छात्राओं को संविधान दिवस की जानकारी देते हुए बताया कि संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है क्योंकि सन 1949 में 26 नवंबर के दिन ही भारत की संविधान सभा ने औपचारिक रूप से भारत के संविधान को अपनाया था। इसी दिन को हम हर साल संविधान दिवस के रूप में मनाते हैं। इस दिन हम संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाते हैं। विद्यालय संचालक निर्मला अनिल सिंह ने बताया कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, लेकिन इसे बनाना उतना ही मुश्किल काम था। यह ऐसा संविधान है, जिसमें देश के हर एक नागरिक के अधिकारों और उसकी आजादी का खयाल रखा गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  श्री पंचेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में 28वां मूर्ति स्थापना वार्षिकोत्सव एवं‌ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ रविवार को यज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न, आयोजित हुआ भंडारा