ब्रेकिंग- यहां कार पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिरी, पुलिस बल रेस्क्यू कार्य में जुटा

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल -जिले के कोटाबाग विकास खंड में सड़क हादसे की खबर‌ है। यहां दिल्ली नम्बर की कार गहरी खाई में गिर गई जिसकारण लोगों के हताहत होने की खबर है हालांकि हताहत होने वालों की सही संख्या पता नहीं चल पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

कोटाबाग विकासखण्ड के बघनी पुल के‌‌ निकट देवी पुरा सौड़ मोटर मार्ग में एक कार के करीब पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिरने की खबर है। एसपी क्राइम सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच रेस्क्यू कार्य में जुटा है।