सीएम धामी आज पहुंचे अल्मोडा़,तमाम बडे़ नेताओं के साथ भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में हुए शामिल

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा 15 नवम्बर: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा तय कार्यक्रम के अनुसार आज अल्मोड़ा पहुॅचे।राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड तथा साईं सावित्री पब्लिक स्कूल ने मनाया विश्व बाल श्रम निषेध दिवस,  फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व पोस्टर मेकिंग,नृत्य-नाटिका की हुई प्रस्तुति

इससे पूर्व मुख्यमंत्री का आर्मी हैलीपैड में पार्टी कार्यकर्ताओं व प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने होटल शिखर में आयोजित भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में प्रतिभाग किया।


इस अवसर पर उनके साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे0पी0 नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा, श्रीमती लॉकेट चटर्जी, केबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, श्रीमती रेखा आर्या, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा कुन्दन लटवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, महामंत्री सुरेश भट्ट, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, डीसीबी चैयरमैन ललित लटवाल, मा0 विधायकगण, जिलाधिकारी वन्दना सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र सिंह बिष्ट ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के जिलाध्यक्ष नियुक्त, पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई