पुरानी पैंशन बहाली को लेकर हजारों कर्मचारियों ने किया सचिवालय कूच,कहा पुरानी पैंशन योजना से कम कुछ भी मंजूर नहीं
देहरादून- पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने आज हुँकार भरी। हजारों कर्मचारियों ने आज कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष् विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच किया। हालांकि घेराव की मंशा लेकर सचिवालय कूच कर रहे कर्मचारियों को बैरिकेंटिग लगाकर रोक दिया गया।
प्रदेश भर से हजारों की संख्या में देहरादून पहुंचे सरकारी कर्मचारियों ने आज राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के बैनर तले परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच किया। सचिवालय से पहले कर्मचारियों को बैरिकेडिंग लगा कर रोक लिया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी कर विरोध भी जताया। सरकार पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि अक्तूबर 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा है।
कर्मचारी नेता जीतमणि पैन्यूली ने कहा कि पुरानी पेंशन का लाभ न मिलने से कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद खाली हाथ रह जा रहे हैं। नई पेंशन स्कीम में जो पैसा उन्हें मिल रहा है, उससे घर चलाना मुश्किल हो रहा है। दवाई तक का खर्चा उस पैसे से नहीं निकल पा रहा है। नई पेंशन स्कीम बाजार आधारित योजना है। जिसमें जोखिम अधिक है। ऐसे में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना से कम कुछ भी मंजूर नहीं है।



राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन